![]() |
| Photo: Pixabay |
आंख में चोट लगने पर क्या करें और क्या न करें।
हमारी आंखों में दुर्घटना या गिरने की वजह से चोट लगती है। इसके साथ ही अगर कोई हानिकारक कण आंखों में चला जाए, तो हमारी आंखों पर असर पड़ता है। जैसे कि खेलते समय अगर आंखों में कोई चीज लग जाए, तो इससे हमारी आंखों में बहुत दर्द होता है। कई बार आंखों में हल्की सी चोट लगने पर भी आंखों की रोशनी चली जाती है। ऐसे में अगर आपकी आंखों के आसपास हल्की सी भी चोट लग जाए, तो आपके लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर हो सकता है।
आंख में चोट लगने पर तुरंत घरेलू उपचार की जरूरत होती है। घरेलू उपचार कैसे करें यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी आंखें कैसे और किस तरह से चोटिल हुई हैं। अगर आपकी आंखें गंभीर रूप से प्रभावित हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। अगर मामूली चोट है, तो आप घरेलू उपचार अपना सकते हैं।
आंखों में किसी कारण से रेत, मिट्टी, धूल के कण, फूलों की पंखुड़ियां, कीड़े, कांच के टुकड़े आदि कुछ चला जाता है। तो आपको इस तरह से प्राथमिक उपचार करना चाहिए।
पहले आंखों को रगड़ें नहीं
- देखें कि आपकी आंख के किस हिस्से में वह कण है।
- आंख के सफेद हिस्से पर अगर वह चीज है, तो पलक झपकाएं।
- बार-बार पलक झपकाने से वह चीज बाहर आ सकती है।
- आंखों को ठंडे पानी से धोएं।
- अगर वह चीज बाहर नहीं आती है, तो किसी दूसरे व्यक्ति की मदद लें।
किसी चीज से टकराने से लगी चोट
- अगर किसी चीज से टकराने की वजह से आपकी आंखों में चोट लगती है, तो सबसे पहले अपनी आंखों की सिंकाई करें।
- अपनी आंखों को साफ सूती कपड़े से 24 घंटे तक सेंकें।
- अगर आप अपनी आंखें नहीं खोल पा रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। क्योंकि यह गहरी चोट का संकेत हो सकता है।
आंख में चोट लगना
अगर आपकी आंखों में चोट लगी है और तेज धार से खून बह रहा है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
इसके साथ इन बातों का ध्यान रखें।
अगर आपकी आंखों में कुछ फंस गया है, तो उसे निकालने की कोशिश न करें। तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
नोट: कोई भी उपाय आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ आपको जानकारी देना है।

No comments:
Post a Comment